देवरिया जिले में शनिवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 और शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने विभिन्न बैंकों और गांवों में पंफलेट बांटकर सुरक्षा उपायों, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिलाओं को 112, 181, 1090, 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत अन्य जरूरी नंबरों के बारे में बताया गया। सभी थानों की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर भी जागरूकता अभियान चलाया।