पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2026 आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का मुख्य विषय ‘सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार’ रहा। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, कृषि और आपदा प्रबंधन जैसे सात उप विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।