देवरिया में पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के मजार से जुड़े बयान पर भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी हवा का रुख देखकर अपना तेवर बदल लेते हैं। उस समय नौकरी बचाने के लिए मजार ढहाई गई और अब राजनीति के लिए उसके नाम पर आंसू बहाए जा रहे हैं। शलभ मणि ने कहा कि मजार अवैध थी, इसलिए उसे गिराया गया।