पुलिस लाइन में सोमवार को आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया। इसमें पुलिस, एनसीसी, अग्निशमन, सिविल डिफेंस और स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई, बचाव कार्य और विभागों के बीच समन्वय की तैयारी परखी गई। अधिकारियों ने ब्लैकआउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और राहत कार्यों के संचालन का भी अभ्यास किया।