देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के आनंदनगर निवासी भाजपा युवा मोर्चा नेता अभिषेक सिंह सेंगर का दीपावली पर कथित रूप से लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोप है कि उन्होंने दो राउंड फायरिंग करने के बाद वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए थाने बुलाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।