पथरदेवा विधान सभा क्षेत्र के मलवाबर शहीद स्थल पर रविवार को पीडीए चौपाल आयोजित किया गया । इसमें पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव आरएस कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे अधिक उत्पीड़न पीडीए समाज का हुआ है। यह जुमलेवाज सरकार है, जिसमें समाज का हर वर्ग परेशान है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। पिछड़ों और दलितों के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। इस सरकार को पीडीए के लोग उखाड़ फेंकेंगे ।