देवरिया के तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें भूमि कब्जा, मुआवजा और नामांतरण से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से उठीं। एनएच-727बी में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत पर डीएम ने राजस्व कानूनगो को फटकार लगाते हुए तत्काल रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में कुल 80 शिकायतें आईं, जिनमें आठ का मौके पर निस्तारण किया गया।