फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय में बारिश का कहर, लोको कॉलोनी के मुख्य मार्ग और रेलवे क्वार्टरों में घुसा पानी

चंदौली जिले में मंगलवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने रेल नगरी के निचले और रिहायशी इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। बारिश के कारण रेलवे की प्रतिष्ठित लोको कॉलोनी को जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया, वहीं दर्जनों रेलवे क्वार्टरों में पानी घुस जाने से रेलकर्मियों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार देर रात शुरू हुई तेज बारिश के बाद जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आई। सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी जम जाने के कारण लोको कॉलोनी का मुख्य मार्ग समंदर में तब्दील हो गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि नालियों और गटर का पानी ओवरफ्लो होकर सीधे रेलकर्मियों के क्वार्टरों के अंदर चला गया। घरों में पानी घुसने से खाने-पीने के सामान, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और फर्नीचर को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल मानसून और भीषण बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन नालों और जल निकासी की समुचित सफाई न होने के कारण उन्हें जलभराव का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों और कॉलोनीवासियों ने प्रशासन तथा रेलवे अधिकारियों से तत्काल पंप लगवाकर पानी निकालने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें