टांडाकला क्षेत्र के रमदत्तपुर गांव में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। पीड़ित रामदयाल मौर्य की गृहस्थी का सारा सामान जिस मड़ई (झोपड़ी) में रखा था, वह तेज हवा और बारिश के दबाव में आकर भरभरा कर गिर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामदयाल मौर्य का परिवार अपनी गृहस्थी का सामान रखने और खाना बनाने के लिए इस मड़ई का उपयोग करता था। रात में खाना खाने के बाद, बारिश की संभावना को देखते हुए परिवार के लोग सोने के लिए पास ही बने सरकारी एक कमरे के आवास में चले गए थे। इसी दौरान देर रात तेज हवाओं के कारण मड़ई पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।