रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति निशुल्क बस यात्रा योजना' की औपचारिक घोषणा की। इस योजना के तहत 27 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रदेश की सभी महिलाएं, बेटियां और माताएं (अपने सहयात्री के साथ) उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम व सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिलाओं को पहचान पत्र दिखाकर आजीवन निशुल्क बस सफर की सुविधा दी गई है।