गंगा के बढ़ते जलस्तर और कटान की स्थिति को देखते हुए मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नाव से गंगा तटीय गांवों का निरीक्षण किया। कुंडा खुर्द, शहजौर, बहादुरपुर और कुंडा कला समेत प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं। विधायक ने अधिकारियों को कटान प्रभावित आबादी और कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।