टांडाकलां क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार आफत की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते गांव के रास्ते, स्कूल और कई मकान जलमग्न हो गए हैं। पानी की निकासी न होने से हालत गंभीर बनी हुई है। बारिश का सबसे बड़ा असर कृषि क्षेत्र पर पड़ा है। जुड़ाहर्धन, मड़ई और नारेपर इलाकों के खेतों में कई फीट तक पानी भर जाने से कई एकड़ फसलें डूब गई हैं। पानी के तेज बहाव और जलजमाव के कारण धान व अन्य फसलों के पूरी तरह नष्ट होने की आशंका बढ़ गई है।