फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: 13 केंद्रों पर कराई गई नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 3034 विद्यार्थी हुए शामिल

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को बदायूं जिले के 13 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 5496 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 3034 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2462 गैरहाजिर रहे। इस तरह परीक्षा में कुल 55.20 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। शहर में पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज समेत देहात क्षेत्र के 13 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। केंद्रों पर पहुंचने के बाद परीक्षार्थियों की निर्धारित प्रक्रिया पूरी कराकर उन्हें परीक्षा कक्षों में बैठाया गया। पंजीकृत परीक्षार्थियों में 2848 छात्र और 2648 छात्राएं शामिल थीं। इनमें से 1648 छात्रों और 1386 छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। वहीं, 1200 छात्र और 1262 छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की निगरानी रही। अभिभावक परीक्षा समाप्त होने तक केंद्रों के बाहर इंतजार करते नजर आए। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें