बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में महिला और उनके आठ वर्षीय नाती के दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने मंगलवार को मृतका के दूर के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी 13 नवंबर की रात महिला के घर पहुंचा था। छेड़खानी के विरोध करने पर उसने महिला का गला घोंट दिया। नाती के घटना देख लेने पर आरोपी ने भेद खुलने के डर से उसका भी गला घोंट दिया। पुलिस ने 11 दिन बाद आरोपी को पकड़ा।