बस्ती के चीनी मिल बभनान के गन्ना क्रय केंद्र शिवा-बेलवा राजा पर उतरवायी के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगने के आरोप में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य शंकर यादव के नेतृत्व में किसानों ने रविवार सुबह क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल बंद करा दी। किसानों का आरोप है कि गन्ना उतरवाने के लिए उनसे अतिरिक्त शुल्क मांगा जा रहा है। उन्होंने बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के गन्ना उतरवाने और तौल कराने की व्यवस्था लागू करने की मांग की। विरोध के चलते क्रय केंद्र पर तौल कार्य प्रभावित रहा।