बस्ती के बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या 222ए पर ओवरब्रिज नहीं होने से राहगीरों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रेलवे फाटक बंद होते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसमें मरीजों के वाहन, स्कूली बसें और नौकरीपेशा लोग घंटों फंसे रहते हैं।