माती इलाके में किसान पथ हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ा। टक्कर के बाद पीछे चल रहे ट्रक के केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और यातायात थम गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक के केबिन में सवार लोग आग की चपेट में आ गए। मौके पर एक व्यक्ति का शव मिला है। आशंका है कि केबिन में अन्य लोग भी मौजूद थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के वक्त केबिन में कुल कितने लोग सवार थे। मौके पर मौजूद सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।