फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेटों ने निकाली मतदाता रैली; VIDEO

मनियर इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेटों ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य संजीव कुमार शुक्ला ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली चांदुपाकड़, कस्बा, परशुराम स्थान और बस स्टैंड सहित पूरे नगर में घूमी। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं विभिन्न नारे लगा रहे थे। प्रधानाचार्य ने बताया कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी को भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना आवश्यक है। रैली का उद्देश्य सभी वर्गों को मतदान के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर नागेन्द्र कनौजिया, नागेन्द्र सिंह यादव, चन्द्र प्रकाश सिंह, अपराजिता गुप्ता, प्रमेश कुमार, सामंत ठाकुर, सतीश सिंह और मनोज कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें