फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चढ़ावा चोरी पर बोले धर्मेंद्र यादव- सरकार के पास जवाब नहीं, 2027 में जनता देगी जवाब

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 03 Sep 2026 05:38 PM IST

आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे और मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित किया और आयोजन के लिए पूर्व मंत्री पवन पांडेय को धन्यवाद दिया। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद के 19 दिन के सत्र में सपा ने हर दिन इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की, लेकिन सरकार तैयार नहीं हुई। लोकसभा और विधानसभा में भी भाजपा चर्चा से बचती रही, क्योंकि उसके पास जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि नवंबर में संसद फिर बैठेगी, लेकिन जनता के बीच बहस जारी रहेगी और 2027 में जनता इसका जवाब देगी। धर्मेंद्र यादव ने सवाल किया कि मंदिर में चोरी हुई तो भाजपा का बुलडोजर कहां है? उन्होंने मुख्यमंत्री के 15 दिन में सच्चाई सामने लाने के बयान पर भी सवाल उठाया। किसान मुद्दे पर उन्होंने एमएसपी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू न करने का आरोप लगाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें