फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में शिवपाल यादव बोले- सपा सरकार बनने पर पहलवानों को सम्मान के साथ मिलेगी नौकरी

अयोध्या में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पहलवानों, लोकगीत गायकों, कलाकारों, कवियों और साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। उनकी सरकार में पहलवानों और प्रतिभाशाली कलाकारों को यश भारती सम्मान के साथ नौकरी भी मिलती थी, लेकिन पिछले दस वर्षों में किसी को ऐसा सम्मान नहीं मिला। अबकी सरकार बनने पर जिला और तहसील स्तर के पहलवानों को भी सम्मान मिलेगा, जबकि राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को उसी स्तर की नौकरी दी जाएगी। उन्होंने हर गांव में खेल का स्टेडियम बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि आज भगवान राम ने बुलाया है। 2024 में भी भगवान राम का आशीर्वाद मिला था और सपा अयोध्या की सीट जीती थी। 2027 में भी आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में अयोध्या की पांचों समेत प्रदेश की सभी सीटों पर सपा जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें