फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 12 स्थलों पर संवारे जाएंगे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं के परिसर

अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं से जुड़े 12 परिसरों का लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर मिर्जापुर माफी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इससे पूर्व विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ सामूहिक रूप से लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सजीव प्रसारण सुना। इसके बाद प्रतिमा परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। योजना के तहत मिर्जापुर माफी, सरेठी, रामदत्तपुर अतरावा, कर्मा कोडरी, दतौली, जलालुद्दीन नगर पूराबाजार, मोहबरा चौराहा, रविदासपुरा रानोपाली, लाला लाजपत नगर कौशलपुरी, कलेक्ट्रेट अयोध्या, रसूलाबाद और शिवदासपुर स्थित प्रतिमा परिसरों का विकास कराया जाएगा। इन सभी स्थानों पर छत निर्माण, बाउंड्रीवाल, रेलिंग और इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। सभी कार्यों पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को समानता, सामाजिक न्याय और अधिकारों की मजबूत आधारशिला प्रदान की। उनके विचार और आदर्श भारतीय लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर हैं। प्रतिमा परिसरों का सौंदर्यीकरण बाबा साहेब के योगदान और विचारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ ही उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास है। इन स्थलों के विकसित होने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। मौके पर महानगर उपाध्यक्ष हरभजन गौड, वरूण चौधरी, सियाराम भारती, सुनील कुमार, सभाजीत, संजय कोरी, समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पाण्डेय, दिव्यांग कल्याण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी सहित बडी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें