फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बिना सुनवाई पत्रावलियों के निस्तारण का आरोप, वकीलों ने एसडीएम न्यायिक के न्यायालय पर किया हंगामा

अयोध्या में मिल्कीपुर तहसील में शुक्रवार को एसडीएम न्यायिक के न्यायालय में बिना सुनवाई पत्रावलियों के निस्तारण का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने न्यायालय के बाहर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। बार एसोसिएशन मिल्कीपुर के अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि एसडीएम न्यायिक प्रवीण कुमार द्वारा बिना सुनवाई किए मनमाने तरीके से पत्रावलियों का निस्तारण किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार उनसे वार्ता कर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। अधिवक्ताओं का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद न्यायालय के कार्य व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। इससे नाराज होकर उन्हें प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। अध्यक्ष ने बताया कि अधिवक्ता बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। इस मौके पर बार एसोसिएशन मंत्री बृजेश कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष अंसार अहमद खान, संदीप कुमार शुक्ला, प्रहलाद तिवारी, जितेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार पांडेय समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें