फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में रुदौली विधायक की पहल से पिता को मुखाग्नि देने गांव पहुंचा जेल में बंद बेटा

अयोध्या के रुदौली विधानसभा में पिता की अर्थी उठने को तैयार थी, लेकिन उन्हें मुखाग्नि देने वाला बड़ा बेटा 11 साल से जेल में कैद था। परिवार की इस बेबसी की जानकारी जब रुदौली विधायक रामचंद्र यादव तक पहुंची तो उन्होंने मानवीय पहल करते हुए बेटे को पिता के अंतिम संस्कार में शामिल कराने की कोशिश शुरू की। आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई पूरी हुई और वर्षों बाद बेटा घर पहुंचकर पिता को अंतिम विदाई दे सका। मामला रुदौली विधानसभा क्षेत्र के महमदनगर सैदपुर गांव का है। यहां के जगदीश गुप्ता का निधन हो गया था। उनके बड़े बेटे सुनील गुप्ता पिछले 11 वर्षों से सजा काट रहे हैं और नैनी जेल में बंद हैं। पिता के निधन की सूचना मिलने पर सुनील ने अंतिम दर्शन करने और मुखाग्नि देने की इच्छा जताई। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक रामचंद्र यादव ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और मंडलायुक्त से संपर्क कर आवश्यक व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। रात करीब 12 बजे विधायक ने अपने सहयोगी पंकज यादव को जरूरी दस्तावेजों के साथ नैनी जेल भेजा। प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पुलिस सुरक्षा में सुनील को गांव लाया गया। 11 साल बाद घर पहुंचे सुनील ने पिता के पार्थिव शरीर के दर्शन किए और अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करते हुए मुखाग्नि दी। लंबे समय से बिछड़े पिता-पुत्र के रिश्ते का यह अंतिम मिलन गांव में मौजूद लोगों को भावुक कर गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें