फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पूर्व विधायक का संकल्प, एमएसीटी व्यवस्था वापस होने तक बाल नहीं कटवाएंगे

अयोध्या में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) की मौजूदा व्यवस्था समाप्त कर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने जिला जज, कमिश्नर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय विभाग को भी पत्र भेजा है। मांग पूरी होने तक बाल नहीं कटवाने का संकल्प लिया है। अयोध्या में प्रतिवर्ष 400-450 और अंबेडकरनगर में 300-350 वाद दाखिल होते हैं। एक न्यायाधिकरण से सुनवाई होने के कारण देरी का आरोप लगाया है। पूर्व में छह से 12 महीने में निस्तारण होता था, अब दो-तीन महीने बाद तारीख मिलती है। 2019 में ट्रक दुर्घटना में मृत राजू के परिवार को छह साल बाद न्याय न मिलने से भी वह प्रभावित हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें