फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए खुद अतिक्रमण हटाने लगे दुकानदार

अयोध्या में रुदौली के भेलसर से इन्हौना मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू होते ही सड़क के दायरे में आ रहे दुकानदारों और मकान मालिकों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई के दायरे में आने वाले निर्माणों को लाल निशान लगाकर चिह्नित किया है। इसके बाद लोगों में अपने स्तर से अतिक्रमण हटाने की पहल शुरू हो गई है। चौड़ीकरण के बाद सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी। इसमें सात मीटर हिस्से में डामर की सड़क बनेगी, जबकि दोनों ओर ढाई-ढाई मीटर की पटरी बनाई जाएगी। इसी निर्धारित सीमा में आने वाले दुकानों और मकानों के हिस्सों को लोक निर्माण विभाग ने लाल निशान लगाकर चिह्नित किया है। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तैयारी के बीच अब लोग स्वयं अपने निर्माण हटाने लगे हैं। रुदौली नगर में कानपुर बैटरी के संचालक शहीम ने अपनी दुकान का हिस्सा स्वयं तुड़वाना शुरू कर दिया है। शमीम ने कहा कि सड़क चौड़ी होने से आवागमन बेहतर होगा और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे रुदौली के विकास को गति मिलेगी। वहीं नबाब बाजार में शेखर गुप्ता ने भी अपनी दुकान का चौड़ीकरण की सीमा में आ रहा कुछ हिस्सा तुड़वा दिया है। नगर में अन्य दुकानदार भी अपने प्रतिष्ठानों के सामने चिह्नित किए गए अतिक्रमण को हटाने में जुट गए हैं। लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था सुधरेगी और बाजार का स्वरूप भी बेहतर होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें