गजरौला सीएचसी में मरीजों की करीब पांच या छह तरह की जांच के लिए लगाई गई हेल्थ एटीएम मशीन को खराब हो जाने पर उतारने के बाद उसकी सुध नहीं ली। उसे लगाए नहीं जाने के कारण मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। सीएचसी में विभिन्न रोग से ग्रसित करीब पांच सौ मरीज रोजाना आते हैं। किसी काे बुखार की दवाई लेनी होती है तो कोई टीबी की जांच कराने के लिए आता हैै। सीएचसी में कभी कभार रजबपुर, हसनपुर, धनौरा, बछरायूंं तक के मरीज व हादसे में घायल लोग भी आ जाते हैं। मरीजों की लंबाई व वजन की जांच के साथ ही करीब आधा दर्जन से अधिक मामलों की जांच के लिए हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई। जिसे हाईवे किनारे स्थित एक बड़ी औद्योगिक इकाई ने लगवाया था। मगर यह हेल्थ एटीएम मशीन पिछले कुछ महीने पूर्व खराब हो गई। इसे सही कराने के लिए उतार लिया गया। अभी तक सही कर दोबारा नहीं लगाया गया हैै। इस कारण मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीज बिना जांच के ही वापस लौट रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ.पल्लवी गंगवार का कहना है कि हेल्थ एटीएम मशीन घटिया किस्म की लगाई गई थी। वह खराब हो गई। उसे सही कराने के लिए भेजा है। अभी तक सही नहीं हो सकी है।