गंगा मेले में आए श्रद्धालु रात भर मेले का आनंद ले रहे हैं। मनोरंजन क्षेत्र में मौत का कुआं, झूले, हिंडोले आदि पर रात एक बजेे तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। तिगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा किनारे लगा आस्था और श्रद्धा का प्रतीक हैै। मेले में मनोरंजन के लिए झूले, हिंडोलेे, मौत का कुआं, ब्रेक डांस, ड्रेगन ट्रेन है। जिन पर श्रद्धालु दिन भर आनंद लेतेे हैं। साथ ही रात में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती हैै। रविवार रात एक बजे तक मनोरंजन क्षेत्र श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। पुलिस अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चेक की।