विपक्षी दलों द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद तहसील परिसर में ईवीएम का प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन लोगों की भ्रांतियां दूर करने और ईवीएम के काम करने के तरीके से अवगत कराने के लिए किया जा रहा है। काफी संख्या में लोगों ने ईवीएम का प्रयोग कर उसे जांचा। कई लोगों ने ईवीएम का बटन दबाकर वीवीपैट के जरिये अपनी पर्ची प्राप्त की। ग्रामीण विकास यादव ने ईवीएम का बटन दबाया और सही चिह्न वाली पर्ची प्राप्त की। तहसील कर्मचारी आरपी सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य लोगों की भ्रांतियां दूर करना है।