फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मेले में बम निरोधक दस्ते ने की चेकिंग

तिगरी धाम। बम निरोधक दस्ते ने कार्तिक पूर्णिमा मेले में चेकिंग की। देखा कि कहीं किसी झाड़ी, कूड़ेे के ढेर आदि में बम या अन्य विस्फोटक पदार्थ तो नहीं है। शनिवार शाम बम निरोधक दस्ता मुरादाबाद, एएस चैक टीम बिजनौर, बुलंदशहर व अमरोहा की संयुक्त टीम ने मेले में चेकिंग की। सदर चौक के आस पास कूड़ेे-कचरे में भी अपने उपकरणों का इस्तेमाल कर चेकिंग की। डस्टबिन में भी देखा कि किसी में बम आदि तो नहीं रखा है। जिससे मेले की शांति व्यवस्था को खतरा हो। चेकिंग टीम में इंचार्ज रविंद्र सिंह भाटी, मुख्य आरक्षी आशु चौधरी, अरुण कुमार, मोहित कुमार, राजेंद्र सिंह, सतीश कुमार शामिल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें