फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ग्रुप डी भर्ती विवाद- प्रयागराज पहुंची रेलवे बोर्ड की उच्चस्तरीय समिति, अभ्यर्थियों से वार्ता शुरू

रेलवे ग्रुप डी भर्ती (सीईएन 08/2024) में कथित विसंगतियों और कटऑफ अंकों को लेकर अप्रेंटिस अभ्यर्थियों के आंदोलन का असर अब दिखने लगा है। दिल्ली कूच और प्रदर्शन की चेतावनी के बाद रेलवे बोर्ड ने पहल करते हुए उच्चस्तरीय समिति प्रयागराज भेजी है। बृहस्पतिवार को कोरल क्लब में समिति और अभ्यर्थियों के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच सीधी वार्ता शुरू हो गई है। इस वार्ता पर हजारों अभ्यर्थियों की निगाहें टिकी हैं। अब देखना होगा कि समिति के साथ बातचीत से अभ्यर्थियों की मांगों का कोई ठोस समाधान निकलता है या नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें