अलीगढ़ के जट्टारी कस्बे के एक निजी विद्यालय में फीस जमा नहीं होने पर तीन मासूम बच्चों को स्कूल में रोकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन ने तीनों बच्चों को परिसर में बने एक कमरे में रखकर गेट पर कुत्ता बिठा दिया। बृहस्पतिवार को घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।