अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड में अलीगढ़ के रघुबीर बाल मंदिर की छात्राओं ने गणेश वंदना पर नृत्य की प्रस्तुति दी। मदर्स टच स्कूल की छात्रा गौरांशी ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागतगान पर नृत्य प्रस्तुत करके उपस्थितजनों का मन मोह लिया।