फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में मोबाइल टावर पर छठवीं बार चढ़ा राजू, यह बोला

नौकरी की मांग को लेकर बर्खास्त रोडवेज संविदा चालक राजू सैनी रविवार को फिर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सुबह करीब 9:30 बजे वह अलीगढ़ के क्वार्सी चौराहे के टावर पर चढ़ा। उसे नीचे उतारने के लिए पुलिस और दमकल कर्मियों ने करीब 14 घंटे तक समझाया। वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। रात करीब 11 बजे तक वह टावर से नीचे नहीं उतरा। उसने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। राजू सैनी इससे पहले आठ सितंबर को भी इसी टावर पर चढ़ा था। इसके अलावा लखनऊ के गोमतीनगर स्थित अवध डिपो में दो बार और बुद्ध विहार डिपो में भी वह टावर पर चढ़ चुका है। अतरौली से लखनऊ तक कई जगह इस तरह विरोध कर चुका राजू रविवार को छठवीं बार टावर पर चढ़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें