अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के विनायक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान जितेंद्र के साथ मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति है। क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम कमलेश कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।