फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अध्यापिका से आठ लाख ठगे, शारीरिक शोषण का आरोप

आगरा। न्यू आगरा क्षेत्र की एक सहायक अध्यापिका ने अलीगढ़ निवासी युवक पर विश्वास में लेकर शारीरिक संबंध बनाने और आठ लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद जुझरका, अतरौली अलीगढ़ निवासी अभिषेक सिंह ने मदद के बहाने उन्हें विश्वास में लिया। आरोप है कि बाद में अभिषेक ने शारीरिक संबंध बनाए और दबाव में करीब आठ लाख रुपये डिजिटल माध्यम से ले लिए। आरोपी जबरन एक सोने की चेन भी ले गया। दूरी बनाने पर वह गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है और मारपीट भी कर चुका है। सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें