आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एनएसएस इकाई ने सेवा संकल्प अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने चित्रों के माध्यम से नशा न करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों को नशा न करने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरज कुशवाहा, डाॅ. आभा सिंह, डॉ. भरत सिंह, डॉ. तपस्या चौहान आदि मौजूद रहे।