फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डंपर ने राैंदा स्कूटी सवार किशोर, अस्पताल में माैत; परिवार में मची चीख-पुकार

Arun Parashar Updated Sat, 29 Aug 2026 05:20 PM IST

आगरा के शमसाबाद फतेहाबाद मार्ग पर गढ़ी गोदना के पास शनिवार को तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गढ़ी गुसाईं निवासी राधारमन का पुत्र गगन ( 17)कक्षा 12 का छात्र था। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे वह गढ़ी गोदना के पास खोखा संचालक की स्कूटी लेकर जा रहा था। इसी दौरान शमसाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में गगन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए आगरा अस्पताल ले गए। यहां करीब 1:30 बजे उपचार के दौरान गगन ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। वहीं टक्कर मारकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि अज्ञात डंपर की टक्कर से किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें