आगरा के बरौली अहीर में 40 दिन बीत जाने के बाद भी बेटे का सुराग न मिलने पर पीड़ित पिता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है। टंडरा कुर्राचित्तरपुर निवासी भरत सिंह ने बताया कि उनका छोटा बेटा अंकित कुमार (21) कोटली बगीची (थाना एकता) में स्थित राकेश कुमार के चेन फैक्टरी में काम करता था प्रतिदिन की तरह 22 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे फैक्टरी जाने के लिए घर से निकला लेकिन फैक्टरी नहीं पहुंचा। पिता ने बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताया है।