फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्कूटी योजना के लाभार्थियों की सूची ऑनलाइन, पात्र छात्राएं करें संपर्क

आगरा। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना में स्नातक की 1445 छात्राएं चयनित हुई हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 2025-26 सत्र में स्नातक में 28,897 छात्राएं उत्तीर्ण हुई थीं। इसके आधार पर शीर्ष पांच फीसदी छात्राओं की संख्या 1445 तय की है। ये सामान्य मेरिट का कटऑफ 85.12 फीसदी है। समिति ने टाईब्रेकर नियमों के अनुसार 81 छात्राओं में से 14 का चयन माध्यमिक में प्राप्त उच्च अंकों के आधार पर किया है। इसमें सामान्य कटऑफ से 10 प्रतिशत तक कम मेरिट पर पात्र विशेष श्रेणियों में 75.12 प्रतिशत है। दिव्यांग और अनाथ छात्राओं को पात्र पाया गया है। ये सूची विश्वविद्यालय के पोर्टल पर है। इसमें कोई पात्र छात्रा वंचित रह गई है तो वह मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर में संपर्क कर सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें