फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रतिभा का सम्मान, 100 बच्चों को बांटे पुरस्कार; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

आगरा के फतेहपुर सीकरी में जिंदल फाउंडेशन की ओर से रविवार को चतुर्थ पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में 500 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। जूनियर और सीनियर दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महजबी और अर्पित गोयल को साइकिल प्रदान की गई। वहीं कृष्णा ने द्वितीय और सांची शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे वर्ग में वर्षा उपाध्याय द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। समारोह को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव जिंदल ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है, जिससे बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बच्चों से मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। राहुल चौधरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी छिपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। विश्वेंद्र शर्मा ने कहा कि पुरस्कार केवल सम्मान नहीं, बल्कि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा भी हैं। इस मौके पर राजवीर चौधरी, दामोदर ओझा, संजीव चौधरी, भूरी सिंह, राजीव मित्तल, अज्जू सिंह, अंजुल गोयल, राहुल घाटी, राजेंद्र गोयल, मोनू चौधरी, उदय चौधरी और शिशु प्रधान कराही सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें