फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निजी कॉलेजों में सीटें खाली रहने पर तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे कॉलेज संचालक

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के निजी कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक में 30 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त रह गई हैं। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण बंद होने से सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन ने कुलपति से एक बार तिथि और बढ़ाने की मांग की थी। जिस पर देर शाम पंजीकरण कराने की तिथि को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। विश्वविद्यालय से 607 कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें स्नातक और परास्नातक की 2.06 लाख सीटें हैं। इनमें प्रवेश लेने से पहले विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना है। इसके लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि थी। इसमें से 1.90 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। अभी तक कॉलेजों से प्रवेश की मिली जानकारी में 1.35 लाख ने प्रवेश लिया है। ऐसे में अभी 71 हजार सीटें रिक्त हैं। एकेडमिक डीन प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि सरकारी और एडेड कॉलेजों की सीटें भर गई हैं, निजी कॉलेजों में करीब 70 हजार सीटें रिक्त हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य ने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। देर शाम पंजीकरण की तिथि को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें