फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमेरिकी पर्यटक बैग चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, बच्चा गैंग ने बनाया निशाना

आगरा के थाना पर्यटन पुलिस ने अमेरिकी पर्यटक दंपती का बैग चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक बाल अपचारी भी हिरासत में लिया गया। पति-पत्नी अपने दोस्त के साथ ताजमहल देखने आए थे। फतेहाबाद रोड पर एक फार्मेसी से दवा लेने पहुंचे थे। रास्ते में बच्चों ने घेर लिया था। भीख मांगने के बहाने बैग से छोटा पर्स चोरी कर ले गए थे। उसमें 2750 डॉलर और दो हजार रुपये के साथ पासपोर्ट भी रखा हुआ था। घटना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि आरोपी ताहिर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसके तीन साथियों के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपी बच्चों के माध्यम से पर्यटकों को निशाना बनाकर चोरी करते थे। आरोपी से 500 डाॅलर भी भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें