फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा की ओर से आगरा में भारी वाहनों की नो-एंट्री, दक्षिणी बाईपास से किया डायवर्जन

आगरा-मथुरा हाईवे पर सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और भारी वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आगरा की सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर लागू की गई नो-एंट्री व्यवस्था के तहत मथुरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को उत्तरी बाईपास और रैपुरा जाट कट से दक्षिणी बाईपास की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। थाना सिकंदरा पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहनों का रूट डायवर्ट कराया। गौरतलब है कि अमर उजाला के 'कब तक लाल होंगी सड़कें' अभियान के तहत आगरा-मथुरा हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों और भारी वाहनों की आवाजाही का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। अभियान का अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हाईवे पर भारी वाहनों का दबाव कम होने के साथ हादसों पर भी अंकुश लगेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें