फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मोबाइल ने खोले राज...जलाकर नष्ट की गईं नकली दवाएं

आगरा। धनौली के दवा बरामदगी मामले में पकड़े गए आरोपी के मोबाइल ने कई राज खोले हैं। इसमें यमुना किनारे दवाओं को जलाकर नष्ट करने के वीडियो-फोटो मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि ये दवाएं टेढ़ी बगिया स्थित गोदाम से निकाल कर जलाई गई हैं। मोबाइल में कुछ डाटा डिलीट भी कर दिया गया है। इसकी रिकवरी करने के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। बीते मंगलवार को धनौली में अवैध गोदाम में देश-विदेश की नामी कंपनियों की करीब पांच करोड़ रुपये की दवाएं बरामद की गई थीं। मौके पर इसरार और सलुआ उर्फ मुकीम को पकड़ा गया। मोबाइल जब्त किया गया। जांच करने पर इसमें कई वीडियो और फोटो मिले हैं, जिसमें यमुना के किनारे दवाओं को जलाते हुए दिखाया जा रहा है। एक वीडियो में यमुना किनारे दवाओं पर डीजल डाला जा रहा है और दूसरे वीडियो में आग लगता हुआ है। ये वीडियो 27 सितंबर की रात के हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें