फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर में रखें सफाई, कूलर की टंकी कर दें खाली

आगरा। स्वास्थ्य विभाग ने रैली निकाल संचारी रोग अभियान का शुभारंभ किया। सीएमओ कार्यालय से आवास विकास क्षेत्र में रैली निकाल लोगों को मच्छर से बचाव को जागरूक किया। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एक से 31 अक्तूबर तक ये अभियान चलेगा। 12 से घर-घर टीम जाकर दस्तक देगी। इसमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के संदिग्ध मरीजों को चिह्नित कर जांच कराई जाएगी। दवा भी दी जाएगी। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि घर और आसपास सफाई रखें, कूलर की टंकी का पानी सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें। गमले, टायर और अन्य में पानी न भरने दें। पानी को ढककर रखें। रैली में नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेश्वर श्रीवास्तव, डॉ. संजीव वर्मा, कुलदीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें