आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कीठम गांव के बाहर एक कुटिया में जुआ खेलते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से फड़ और जमा तलाशी से 700 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कीठम निवासी हरिओम, अजीत, रामकिशन और रामेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।