बाह। बेसंगपुरा गांव में ट्यूबवेल से घर लौट रहे बाइक सवार किसान सीताराम पर शनिवार सुबह 8.30 बजे के करीब रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने के बाद हमलावरों ने डंडों से पीटा। राहगीर के टोकने पर हमलवार छोड़ कर चले गए। मौके पर पहुंची बाह पुलिस ने घायल को बाह सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से एसएन मेडिकल कालेज आगरा भेज दिया। बाह पुलिस जांच में जुटी है, हमले के पीछे खेत की मेड को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। एसीपी बाह जितेन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।