आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित खारी नदी पुल पर बृहस्पतिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों और 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे और नदी क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस व पीएसी बल तैनात किया। यातायात व्यवस्था के साथ जल आपदा राहत बल भी मौके पर मुस्तैद रहा। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किया गया।