फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अटल आवासीय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

आगरा के फतेहपुर सीकरी में अटल आवासीय विद्यालय, कोरई में संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या सुनीता वशिष्ठ, प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार, वरिष्ठ अध्यापक अवधेश कुमार झा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान सीसीए प्रभारी साजिद अहमद ने भारतीय संविधान की विशेषताओं, संविधान निर्माण की प्रक्रिया और डॉ. भीमराव आंबेडकर के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाकर उसके आदर्शों पर चलने का संकल्प कराया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और संविधान के प्रति सम्मान का वातावरण रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें