फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कॉलेज में निकला कोबरा, बच्चों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

आगरा के बाह के आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज बाह में पौधों की क्यारी में कोबरा दिखने से छात्र-छात्राओं में अफरा तफरी मच गई। प्रधानाचार्य विनोद कुमार दीक्षित की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर यमुना के बीहड़ के प्राकृतिक रहवास में सुरक्षित छोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह कॉलेज खुला ही था कि छात्र-छात्राओं को पौधों की क्यारी में कोबरा फन फैलाए बैठा दिखा। कोबरा को देख कर छात्र-छात्राओं ने चीख पुकार मचा दी। मौके पर पहुंचे प्रधानाचार्य विनोद कुमार दीक्षित और शिक्षकों ने कोबरा को देख कर छात्र-छात्राओं को क्लास रूम में भेज दिया और रेस्क्यू के लिए वन विभाग को सूचना दी। बाह के रेंजर अमित कुमार ने बताया कि कोबरा को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम भेजी। तब तक कोबरा क्यारी की पटिया के नीचे घुस गया। टीम ने करीब आधा घंटे की जद्दोजहद के बाद कोबरा को रेस्क्यू किया। रेंजर ने बताया कि रेस्क्यू किए गये कोबरा को यमुना के बीहड़ के प्राकृतिक रहवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वहीं कोबरा के रेस्क्यू होने पर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें